Career Horoscope 4 June 2022 आर्थिक राशिफल : इन राशियों के रुके कार्य पूर्ण होंगे, धन का लाभ होगा


मेष:


आज के दिन धन और करियर की बात करें तो कुछ राशियों के रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं तो कुछ को आज कोई डील करने से बचना चाहिए। इन मामलों में कैसा बीतेगा आपका दिन देखें आज का राशिफल...

काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। ऑफिस में कलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। शाम को लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।


वृषभ:

आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल

करना जरूरी है।

मिथुन:

फाइनेंस से जुड़े फैसले लेना चाहते हैं तो जरूर लें। आगे के दो- तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कर्क:

आपमें से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडिटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है।

सिंह:

जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।

कन्या:

क्रिएटिव काम में रुचि बढ़ेगी। इधर उधर की बातों के बजाए अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन वह शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला:

घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नज़र रखें। अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

वृश्चिकः

आपको अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रुचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों पर ध्यान दें।

धनु:

आज के दिन ऑफिस में आपको बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम नहीं करना पड़ता। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा।

मकर:

घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने काम को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी से पढ़ लें।

कुंभ:

सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनस के साथप्यार की डील भी फिक्स हो जाए।

मीन:

दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नजीते शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।


आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

TAGS
FINANCIAL HOROSCOPE
FINANCIAL HOROSCOPE 4 JUNE 2022
MONEY AND CAREER HOROSCOPE 4 JUNE 2022
MONEY AND CAREER HOROSCOPE IN HINDI
आर्थिक राशिफल 4 जून 2022
मनी एंड करियर राशिफल 4 जून 2022
आर्थिक राशिफल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ